हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। उप कारागार हल्द्वानी में मंगलवार को डिजिटल चेस्ट एक्स-रे के माध्यम से टीबी जांच कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, जेलर अमित कुमार और वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रमोद भट्ट की उपस्थिति में हुई। इस पहल के अंतर्गत हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन और एआई आधारित सॉफ्टवेयर का उपयोग कर कैदियों की तेज और सटीक टीबी जांच की जाएगी। इंडिया एचआईवी एड्स एलाइंस द्वारा संचालित यह कार्यक्रम ग्लोबल फंड के सहयोग से चलाया जा रहा है। एलाइंस के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अनिल सिंह रावत, प्रोजक्ट कार्डिनेटर दीपक ने कहा कि इस अभियान से कैदियों में टीबी का समय पर पता लगाकर उन्हें तुरंत इलाज उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...