महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी 22वीं वाहिनी बरगदवा की झिंगटी चौकी के सीमा पर उप कमांडेंट प्रदीप कुमार मेधसी की अगुवाई में एसएसबी जवानों व पुलिस ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई। गश्त के माध्यम से सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...