आगरा, जनवरी 7 -- घने कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। ट्रेनों के घंटों लेट होने की वजह से हजारों यात्रियों को प्लेटफार्मों पर खुले में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को उप्र संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 4 घंटा 55 मिनट, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 3 घंटा 51 मिनट, दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा 13 मिनट, बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटा 9 मिनट, गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटा, तमिलनाडु एक्सप्रेस 2 घंटा 52 मिनट, सांई नगर शिरडी-कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा 8 मिनट, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2 घंटा 54 मिनट, जीटी एक्सप्रेस 2 घंटा 40 मिनट, गोवा एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट देरी से आगरा पहुंचीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.