लखनऊ, नवम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अध्यक्ष पद पर भर्ती के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी कर किया गया। प्रो. कीर्ति पांडेय ने बीते 22 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक अध्यक्ष पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी राज्य सरकार के प्रमुख सचिव के पद पर या फिर उसके समकक्ष पद पर हो या रहा होना चाहिए। किसी विश्वविद्यालय का कुलपति हो या फिर रहा हो। विश्वविद्यालय में कम से कम 10 वर्ष तक प्रोफेसर हो या रहा हो। वहीं उसके पास कम से कम तीन वर्ष का प्रशासनिक अनुभव हो। अध्यक्ष पद पर भर्ती होने वाले व्यक्ति को 1.75 लाख रुपये नियत वेतन और समय-समय पर अनुमन्य अन्य भत्ते व सुविधाएं मिलेंगी। अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.