प्रयागराज, जून 1 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अस्तित्व की रक्षा, राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को लेकर रविवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय राजापुर में रोडवेज कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कर्मचारी नेता राजकुमार शुक्ल ने की, जबकि संचालन यूनियन नेता जयवर्धन राय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से उप्र रोडवेज कर्मचारी रक्षा दल संगठन का गठन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजकुमार शुक्ल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। कमलेश मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जयवर्धन राय को प्रदेश महामंत्री, अरुण कुमार पाण्डेय को संयुक्त मंत्री, नीरज मिश्रा को संगठन मंत्री तथा धर्मराज तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जनार्...