मुजफ्फर नगर, नवम्बर 14 -- चौधरी चरण सिंह ऑडिटोरियम सहकारिता भवन विधानसभा मार्ग लखनऊ में मनाई जा रहे 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रदेश में जिला सहकारी बैंकों में यूपीआई के माध्यम से सर्वाधिक 930 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन के साथ प्रथम स्थान पर रहने पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुजफ्फरनगर को पुरस्कार से नवाजा। अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में उप्र के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की । साथ ही जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह एवं बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.