लखनऊ, नवम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में इसे पूरा करने के लिए अधिकारी ठोस व प्रभावी रणनीति बनाएं, जिससे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के अंदर क्रांति लाई जा सके। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश शनिवार को दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह बनाने में तेजी और जिन समूहों को रिवाल्विंग फंड नहीं मिला है उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। ऐसे स्वयं सहायता समूह जो खाद्य प्रसंस्कृत सामग्री बना रहे हैं, उनकी जिलावार सूची तैयार कराई जाए। ऐसे समूहों को खाद्य प्रसंस्करण विभाग से जोड़कर नियमानुसार सब्सिडी दिलाई जाए। अभी तक आठ हजार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.