मुजफ्फर नगर, जून 20 -- पुरकाजी केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को एक जन कल्याण शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उप्र के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि केन्द्र की तर्ज पर उप्र में भी सबका साथ सबका विकास सब का विश्वास सबका प्रयास की तर्ज पर काम हो रहा है। सरकार किसान हित में निर्णय ले रही है। गन्ने का भाव भी 400 कर दिया है और अगली बार 400 पार करवा कर रहेंगे ।कैबिनेट यह भी पढ़ें- उप्र में अगली बार गन्ने का भाव 400 पार करवा कर रहेंगे: अनिल कुमार मंत्री अनिल कुमार ने यह भी कहा कि इससे पहले की सरकारों में किसानों का भुगतान भी नहीं हो पता था । रुका हुआ भुगतान भी एनडीए सरकार...