कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच राजस्थान के उदयपुर में होगा। जिसमें उप्र के महिला और पुरुष वर्ग से 53 पावरलिफ्टर अपना दम दिखाएंगे। वहीं, डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ी उप्र की टीम से हिस्सा लेंगे।उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि विष्णुपुरी में संपन्न हुई प्रतियोगिता के आधार पर उप्र टीम का चयन किया गया है। प्रदेश की टीम में कानपुर के साथ लखनऊ, बरेली, हापुड़, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। पावरलिफ्टिंग टीम के पुरुष वर्ग में कुलदीप शर्मा, आलोक चौरसिया, अशोक मौर्य, प्रिंस, प्रत्यूष राठौर, शाश्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पांडेय, ऋषभ जायसवाल, मनीष, आशीष क...