कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 26 जनवरी के बीच राजस्थान में किया जा रहा है। इसके लिए यूपी स्कूल टीम की घोषणा हुई, जिसमें कानपुर के चार खिलाड़ियों को स्थान मिला है। चयनित टीम में कानपुर से शक्ति सिंह, विराट शुक्ला, अथर्व द्विवेदी, बख्तियार शामिल हैं। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा से हर्षवर्धन सिंह, आयुष सिंह, सास्वत यदुवंशी, वाराणसी से अफ्फान हबीब, असलान, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से प्रत्युष सिंह, विनायक सिंह, आगरा से युगांक, लखनऊ से आदित्य प्रकाश, गोरखपुर से उत्कर्ष यादव, अमर्त्थ, अयोध्या से ओम राजेंद्र को टीम में स्थान मिला है। जबकि, मिर्जापुर के स्वामी गोविंद आश्रम इंटर कॉलेज पैडापुर के कमल कुमार सिंह को मैनेजर और सुल्त...