कानपुर, मई 14 -- कानपुर। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के निर्देश पर नौ व दस जून को सिंध लेक, नया रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली अस्मिता जोनल नेशनल (नॉर्थ जोन) सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर पुरुष-महिला कयाकिंग एवं कैनोइंग चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से चयन ट्रायल 10 मई को प्रयागराज के यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब में आयोजित हुआ। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। चयनित खिलाड़ियों में अनन्या निषाद, सृष्टि निषाद, सोनी, दिव्या, स्वाति साहनी, प्रियंजलि, गौरी, सुप्रिया निषाद, चंचल निषाद, रितिका कुमारी, दीया निषाद, अनुष्का निषाद, अल्पना साहनी, भूमि सोनकर, अंचल सोनकर, नंदिनी एवं अंजलि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में 24 ...