मुजफ्फर नगर, मई 19 -- रुड़की रोड स्थित रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला, युवा, नगर और बंजारों की इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्त्रम मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल एवं प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता दवा व्यापारी शशि राज गुप्ता और संचालन नगर महामंत्री मनीष बंसल ने किया। जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि समारोह में जिला, युवा व नगर इकाई के 15-15 और बंजारों की इकाई के 11 पदाधिकारियों सहित कुल 56 पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सभी को व्यापारियों के हितों के लिए सच्ची निष्ठा से संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में अरुण प्रताप सिंह, आवेश चौधरी,...