एटा, सितम्बर 21 -- यूपी सरकार के फ्लैगशिप इवेंट उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट एंड मार्टिनल ग्रेटर नोएडा में होगा। ट्रेड शो का उद्देश्य प्रदेश के उत्पादों, नवाचार, औद्योगिक क्षमता, हस्तशिल्प, विनिर्माण, निर्यात एवं उद्यमिता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना। प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- विदेशी प्रदर्शक भी लगायेंगे अपने उत्पादों की प्रदर्शनीट्रेड शो की जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने बताया कि इस ट्रेड शो में 2400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.50 लाख से अधिक बी-टू-बी विजिटर्स तथा 4.50 लाख से अधिक बी-टू-सी विजिटर्स के शामिल होने की संभावना है। ट्रेड शो में एक जनपद एक उत्पाद (...