कुशीनगर, जून 26 -- कुशीनगर। जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी ने कि उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 3 से 5 जुलाई तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा आम उत्पादन, बाग प्रबंधन, फसल संरक्षण व विपणन से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने जिले के इच्छुक आम उत्पादक कृषकों को अपने आम के नमूनों सहित 2 जुलाई को सुबह 10 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- आम महोत्सव में जनपद के बागवान लगा सकेंगे स्टाल उसी दिन विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रदर्शित आमों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट आ...