बदायूं, मार्च 4 -- सालारपुर। विकास खंड सालारपुर के सिंगरौरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने एनएमएमएस में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष विद्यालय के सुमित रैंक 18वीं रैंक, अरुण ने 23वीं, सुनील ने 27वीं और सपना ने 41वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक चार साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। विद्यालय का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, पिछले चार सालों में यहां के कुल 23 बच्चे यह परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इस सफलता प्रधानाध्यापक सचिन सक्सेना और सहायक अध्यापक अनुपम यादव, अनिरुद्ध शर्मा, मोहित शर्मा व सुधाकर के मार्गदर्शन एवं नियमित तैयारी का नतीजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...