पिथौरागढ़, मार्च 10 -- बेरीनाग। गंगोलीहाट के उप्राड़ा में हिमालयन ग्राम विकास समिति व गुमानी होली उत्थान समिति के सहयोग से पंडित पंत के जयंती के अवसर पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन होगा। महाविद्यालय बेरीनाग के प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय ने बताया कि इस परचर्चा के दौरान गुमानी का साहित्यिक योगदान विषय पर उनके पैतृक स्थान उप्राड़ा में परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। बताया यहां मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो. उमा भट्ट, प्रो. सिध्देश्वर कुमार सिंह, प्रो. जीसी पंत सहित अन्य लोग रहेंगे। पांडेय ने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में मौजूद होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...