हापुड़, सितम्बर 22 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात परचून के सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार पिलखुवा से एक ट्रक परचून का सामान लेकर मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही ट्रक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर उपैड़ा फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवाजीपुरा निवासी दानिश ट्रक पर संतुलन नहीं बना पाया और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गए।हादसा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का अस्पताल में उपचार कराते हुए ट्रक स्वामी...