बलरामपुर, दिसम्बर 11 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र रेहरा बाजार के बैरिया सुर्जनपुर गांव में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगभग 15 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से सरस हाट बनाकर तैयार कराया गया था। उपेक्षाओं के चलते आज यह सरस हॉट अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस सरस हॉट का निर्माण किसानों की उपज को स्थानीय बाजार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मंशा से कराया गया था। देखरेख व जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इसका लाभ किसानों को मिलना तो दूर आज इस भवन में गंदगी व अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। सरस हॉट निष्प्रयोज्य साबित होने के कारण छुट्टा मवेशियों ने इसमें अपना आश्रय स्थल बना लिया है। क्षेत्रवासियों ने इसको व्यवस्थित करने से संचालन को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, गुहार लगाई लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.