किशनगंज, जनवरी 24 -- ठाकुरगंज। प्लस टू उच्च विद्यालय ठाकुरगंज का लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में बना स्टेडियम आज बदहाली का शिकार हो चुका है। कभी इसी मैदान से अभ्यास कर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने केंद्र और राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में चयनित होकर ठाकुरगंज का नाम रोशन किया था, लेकिन आज वही स्टेडियम जंगल में तब्दील होता जा रहा है। प्रतिदिन प्रात: करीब पांच बजे से ही इस स्टेडियम में सैकड़ों युवा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने वाले लोगों का जुटान होता है। इसके अलावा संध्या समय भी बड़ी संख्या में लोग दौड़, व्यायाम और अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचते हैं। बावजूद इसके, मैदान की जर्जर स्थिति लोगों को कचोटती है। उचित रख-रखाव और मरम्मत के अभाव में मैदान में जंगली घास उग आई है। मैदान में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में मैदान में जलजमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.