पटना, मार्च 8 -- अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार के ब्रेन हैमरेज की सूचना मिलने पर रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुशवाहा ने निजी अस्पताल में भर्ती सतीश कुमार के परिजनों और चिकित्सक से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सतीश कुमार समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...