कन्नौज, मार्च 21 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 24वीं पैरा एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तालग्राम क्षेत्र के गांव चौखटा निवासी खिलाड़ी उपेंद्र कुमार राजपूत, पुत्र दिवारीलाल राजपूत, लंबे समय से पैरा एथलेटिक्स में मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 19 से 21 मार्च तक आयोजित नेशनल पैरा चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। उनके कोच मोनू वर्मा ने बताया कि उपेंद्र ने जूनियर वर्ग के खिलाड़ी होते हुए भी सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उपेंद्र ने बताया कि उनका लक्ष्य आगामी बड़ी प्रतियोगिताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.