गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर इकाई को और अधिक सक्रियता प्रदान किए जाने के लिए उपेंद्र त्रिपाठी निवासी रुद्रपुर खजनी को जिला शाखा का संयोजक एवं दयानंद चौधरी निवासी बुद्ध विहार पार्ट सी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संगठन के महामंत्री वीके त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि चेयरमैन सुनील शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष/ संरक्षण सम्पूर्णानंद शर्मा की स्वीकृति उपरांत यह निर्णय लिया गया। इस क्रम में सूर्यलता श्रीवास्तव संयोजिका शाखा गोरखपुर सगंठन के विधिवत गठन होने तक पूर्णतः संगठन में सहयोग प्रदान करती रहेंगी। संयोजक एवं सह संयोजक को निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री के सभी अधिकार प्राप्त होगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...