पटना, अप्रैल 25 -- राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। आरएलएम में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया रविवार 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। सबसे पहले पार्टी संगठन के पंचायत स्तरीय चुनाव होंगे। इसके बाद प्रखंड, फिर जिला, प्रदेश और अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 14 जून को होगा। उपेंद्र कुशवाहा का दोबारा रालोमो राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पार्टी की ओर से शनिवार को सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को पर्यवेक्षकों और जिला संयोजकों के साथ बैठक की। तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी संगठन का पंचायत स्तरीय चुनाव 26 अप्रैल से 15 मई के दौरान होगा। इसके ब...