उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री बने रहेंगे, दीपक प्रकाश के लिए भाजपा MLC देवेश कुमार का इस्तीफा
पटना, जुलाई 31 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री पद से संकट टलता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी सीट से सम्राट सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाया जाएगा। दीपक अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। बिना विधायक या एमएलसी रहे, उनके मंत्री पद पर बने रहने पर संकट पैदा हो गया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी सम्राट सरकार से इस बारे में जवाब-तलब किया। भाजपा के विधान पार्षद देवेश कुमार ने शुक्रवार को सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने मीडिया कर्मियों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.