पटना, दिसम्बर 25 -- राजनीतिक संकट से जूझ रही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में इस्तीफों का दौर जारी है। रालोमो के व्यावसायिक प्रकोष्ठ से जुड़े कई नेताओं ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसमें प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता और अन्य नेता शामिल हैं। उन्होंने कुशवाहा पर कई आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि वे जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता लेंगे। रालोमो के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अनंत कुमार गुप्ता ने गुरुवार को पटना में प्रेस वार्ता के दौरान कहा सभी ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भेज दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोमो अपनी नीति और सिद्धांतों से भटक गई है। पार्टी की विचारधारा भी खत्म हो गई है। सी...