मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का रविवार को भीखनपुर दुर्गा स्थान चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे शहीद रामफल मंडल की जन्मभूमि सीतामढ़ी जाने के क्रम में भीखनपुर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल राय ने किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, रेयाज अहमद, राजू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, रामानंद प्रसाद, रामसुरेश महतो, चंदन कुमार, ब्रजेश कुशवाहा, राकेश सहनी, इंद्रजीत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शही...