उपेंद्र कुशवाहा अपना कुनबा संभालें; जदयू प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत, नीतीश की विरासत पर NDA में घमासान
पटना, अगस्त 22 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विरासत को लेकर एनडीए में घमासान छिड़ गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व संभालने की इच्छा जताई। अब नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता उन पर भड़क गए हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा को अपना कुनबा संभालने की नसीहत दे दी और कहा कि वह दिन में सपने ना देखें। जदयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। इसमें उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "चादर जितनी हो, पांव उतने ही फैलाने चाहिए। लेकिन कुछ अतिमहत्वाकांक्षी लोगों की आदत होती है कि खाली बैठे-बैठे ख्याली पुलाव पकाने और कभी पूरे ना होने वाले दिवास्वप्न दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.