उपासना मरांडी के प्रयास से लौगांव में लगा नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर
पाकुड़, मई 11 -- प्रखंड के बाबुदाहा पंचायत अंतर्गत लौगांव ग्राम में लंबे समय से चल रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। उपासना मरांडी के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे अब बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव में दैनिक जीवन के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और समाधान सुनिश्चित किया। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद गांव में नियमित बिजली मिलने लगी है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए उपासना मरांडी का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने बिजली समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.