उपासना परमात्मा से जुडऩे की विधि है : डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार, मार्च 22 -- देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा है कि उपासना परमात्मा से जुड़ने की विधि है। नवरात्र का यह समय इस प्रक्रिया का सर्वोत्तम अवसर है। उपासना का वास्तविक अर्थ 'निकट बैठना' है, अर्थात ईश्वर और गुरुसत्ता के समीप होना। डॉ. पण्ड्या ने बताया कि जब साधक श्रद्धा और विश्वास के साथ उपासना करता है, तो उसके भीतर सद्ज्ञान, सद्भाव और सत्कर्म का उदय होता है और अज्ञान का नाश होता है। नवरात्र साधना दिव्य अनुष्ठान है, जो साधक के भीतर छिपी आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मबल को जाग्रत करता है। वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित विशेष सत्संग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सावित्री के अटल संकल्प और विश्वास ने मृत्यु को भी पराजित कर दिया, उसी प्रकार साधक का दृढ़ तप और विश्वास जीवन की हर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.