बिजनौर, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के गांव कुम्हेड़ा में सरकारी भूमि पर उपासना स्थल और मदरसा निर्माण व नमाज़ को लेकर लेकर गांव के एक पक्ष ने आपत्ति व्यक्त करते हुए शिकायत की है। ग्रामीणों के एक पक्ष ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि संबंधित स्थल पर बने धार्मिक ढांचे के वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं और निर्माण ग्राम समाज की भूमि पर किया गया है। उनका कहना है कि इस मामले में पहले भी निर्माण कार्य का प्रयास किया गया था। साथ ही कुछ लोगों द्वारा समय-समय पर धार्मिक गतिविधियों के नाम पर माहौल खराब करने का प्रयास किए जाने की बात भी कही गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराई जाए। अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य पर नियमानुसार कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.