हजारीबाग, अप्रैल 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव प्रो यशवीर जग्गी ने कार्यकारिणी सदस्य डॉ वीएसएन सिंह एवं डीके सिंह के साथ नव पदस्थापित उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।सचिव ने उपायुक्त के उत्कृष्ट बैडमिंटन खेल एवं उनकी शानदार सहनशक्ति की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेल के प्रति उनकी रुचि और सक्रियता से हजारीबाग में बैडमिंटन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे ऊर्जावान और खेल-प्रेमी प्रशासनिक नेतृत्व में जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेगा और बैडमिंटन का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.