घाटशिला, मई 1 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के सेरालडीह से मंदा, नरसिंहबहाल (ओडिशा सीमा) तक पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जा रहा है। इस सड़क के चौड़ीकरण के कार्य में कई रैयतदारों की जमीन भी गई है, लेकिन उन्हें जमीन के बदले मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। रैयतों की भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को मांझी बाबाओं की अगुवाई में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात की। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से भूमि के मुआवजा पहले भुगतान करने और किया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि रैयतों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। अगर सड़क का चौड़ीकरण कर दिया जाता है तो रैयतदारों को मुआवजा का भुगतान नहीं हो पाएगा। इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित वि...