कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झामुमो नेत्री सह पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मंगलवार को डीसी ऋतुराज से मुलाकात की। इस दौरान जिले में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर धरगांव निवासी पार्वती देवी के स्वर्गीय पति, जो झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं, उनके आंदोलनकारी पेंशन से संबंधित लंबित कार्य को लेकर उपायुक्त से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा की गई। इसके साथ ही हरलाडीह जामू में हाथी के हमले से हुई महिला की मृत्यु के मामले में मृतका के परिजनों को उपायुक्त से मिलवाया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, उनके ऊपर बकाया ऋण के भार को कम कराने तथा जंगल क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर ट्रेंच कटवाने की मांग को लेकर पहल की गई। इसके अतिरिक्त बोनाकाली और मरियमपुर में हुए नुकसान के मामलों में शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.