हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिले के उपायुक्त हेमंत सती से शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात कर हजारीबाग के समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने बोंगा से भाया नवोदय और नेशनल पार्क से आदिवासी दलित बाहुल गांव लोटवा तक जो आजादी के बाद आज तक पक्की सडक बन नहीं पाया‌। उन्होंने कहा कि इस‌ सड़क का निर्माण कार्य जनहित मे होना अतिअवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक ‌ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने कटकमसांडी पूर्वी जिलापरिषद क्षेत्र को अलग प्रखंड बनाने का मांग किया। प्रतिनिधिमंडल मे कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीके मेहता, मंडल अध्यक्ष चन्द्रदेव मेहता , प्रोफेशनल कांग...