घाटशिला, दिसम्बर 11 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड की बांकीशोल पंचायत के बाकुलचंदा गांव में जिला प्रशासन की पहल पर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की ओर से 'निर्वाण-2' वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे निराश्रित व असहाय बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी स्थिति, दैनिक दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं-सेवाओं से आच्छादन के संबंध में भी पूछताछ की। वहीं, कुछ बुजुर्गों ने पेंशन, आधार कार्ड, बैंक खाता नहीं होने की बात कही, जिसपर बीडीओ डुमरिया को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। आवासीय सुविधा, भोजना की ली जानकारी निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.