कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा। झारखंड राज्य पेंशनर्स समाज कोडरमा इकाई के शिष्टमंडल ने मंगलवार को कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने पेंशनर्स की समस्याओं को रखा और पेंशन अदालत लगाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित में जब भी पेंशनर्स समाज की जरूरत हो वे सभी जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उपायुक्त ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उपायुक्त से मिलने वालों में अध्यक्ष नारायण मोदी के अलावा राजकुमार सिंह, किशोरी प्रसाद यादव, महेश्वर पाण्डेय, राजेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, गौरी सहाना आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...