गढ़वा, दिसम्बर 24 -- मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर नगर पंचायत क्षेत्र में कंबल वितरण कराने व अलाव की व्यवस्था की मांग की है। उक्त बाबत उन्होंने बुधवार को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में लिखा गया है कि कड़ाके की ठंड में वृद्ध, असहाय, गरीब तबके के लोगों को मुश्किल हो रही है। अभी तक कंबल का वितरण नहीं किया गया है। साथ ही चौक-चौराहे पर नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.