पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की बीएड, एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पलामू जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ शनिवार को बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी तथा जोनवार उड़नदस्ता-सह-गश्ती दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- बस्ती ...