चतरा, अप्रैल 23 -- चतरा संवाददाता। नवपदस्थापित उपायुक्त रवि आनंद ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत राजधानी रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं प्राथमिकताओं से संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले के समग्र विकास हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। माननीय मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जिले में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पारदर्शिता और समय के साथ कामकाज निपटाने का आदेश यह भी पढ़ें- विपत्रों की गहनता से जांच करने के उपरांत ही कोषागार से भुगतान की जाए : प्रमंडलीय आयुक्त यह भी पढ़ें...