गंगापार, जनवरी 31 -- विकास खंड कौंधियारा की ग्राम पंचायत सोढ़िया में मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच उस समय और गंभीर हो गई, जब उपायुक्त मनरेगा प्रयागराज, खंड कर्मी, ग्राम पंचायत सचिव, नरेगा रोजगार सहायक, शिकायतकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहने के बावजूद कागजों में दर्शाया गया चकमार्ग नहीं खोज पाए। लगभग दो घंटे तक चली जांच में पांच माह पूर्व निर्मित बताए जा रहे मार्ग का न तो कोई भौतिक प्रमाण मिला और न ही कार्यस्थल का स्पष्ट चिह्न दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार चकमार्ग विजईकेपुरा से लल्लन प्रसाद के घर तक दर्शाया गया है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों और अधिकारियों को मार्ग का कोई अस्तित्व नहीं मिला। जांच के दौरान उपायुक्त मनरेगा द्वारा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, किंतु ग्...