कोडरमा, फरवरी 10 -- चंदवार, निज प्रतिनिधि जिले के उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को चंदवारा प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी एवं पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अगत-निर्गत पंजी, स्टॉक पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। प्रखंड कार्यालय में संचालित पेंशन योजनाओं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन तथा अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के साथ-साथ दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त न...