फरीदाबाद, मार्च 1 -- पलवल। जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने रविवार को गांव बहीन में आयोजित अमर शहीद वीर दादा कान्हा रावत गौशाला के 45वें वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने वीर दादा कान्हा रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की। इस मौके पर उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने गौशाला का अवलोकन किया और गाय को गुड़ भी खिलाया। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि इतने बड़े मेले का दृश्य हमारी सनातन संस्कृति की शान और गौरव का प्रतीक है। जिस प्रकार लोग गौ संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, दान देते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं, वह समाज की जागरूकता और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गाय हमारे देश की आत्मा, महत्व और गौरव का प्रतीक है तथा उसकी रक्षा के लिए समय-समय पर बलिदान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.