रांची, दिसम्बर 17 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कल्याण, आपूर्ति एवं जल छाजन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी प्रखंडों में छात्र-छात्राओं के बीच स्वेटर वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ठंड के मौसम में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पशुपालन एवं गव्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को दिए गए लाभ, पशुओं के वैक्सीनेशन और अन्य योजनाओं...