गढ़वा, अप्रैल 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने गुरुवार को श्री बंशीधरनगर स्थित नव-निर्मित कारा (जेल) का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि कारा भवन पूर्ण रूप से बनकर तैयार है, किंतु अभी तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हुआ है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कारा परिसर की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारा संचालन प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने श्री बंशीधरनगर के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़ें- प्राधिकार के माध्यम से आर्थिक र...