उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण
चतरा, सितम्बर 11 -- चतरा संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं निर्वाचन सामग्रियों के संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में वेयरहाउस में लगाए गए ताले, सील, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भौतिक जांच की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्वाचन से संबंधित उपकरणों एवं सामग्रियों का समय-समय पर परीक्षण एवं रख-रखाव भी सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.