दुमका, जून 16 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, डीडीसी अनिकेत सचान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बासुकीनाथ में श्रावणी मेला क्षेत्र में चल रहे तैयारी का जायजा लिया। बासुकीनाथ शिवगंगा की सफाई कार्य अविंलब पूर्ण करने तथा सीढ़ी बनाने का कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बासुकीनाथ शिवगंगा रोड चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण कर संतोषप्रद बताया। सभी तरह के कार्य समय से पूर्ण कराने का संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया। मेला क्षेत्र के सभी बिजली ट्रांसफार्मर को सुरक्षित घेराबंदी कराने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारी को दिया। बासुकीनाथ मुख्य बाजार स्थित पुराना मध्य विद्यालय भवन को तोड़कर स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला- 2026 की त...