कोडरमा, दिसम्बर 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कोडरमा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड़ में चलाए जा रहे आवासीय पठन-पाठन कार्यक्रम का आज उपायुक्त श्री ऋतुराज ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि छात्रों को सिलेबस के अनुसार पूरी तैयारी कराई जाए और उनके बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराया जाए। सभी विषयों के क्वेश्चन बैंक तैयार कर हॉस्टल के बच्चों के साथ-साथ जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में भी साझा किया जाए। उपायुक्त ने हॉस्टल में समय पर भोजन, गर्म पानी, बिजली और अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.