उपायुक्त ने नीमडीह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
आदित्यपुर, मई 30 -- चांडिल, संवाददाता। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर, विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों के संधारण, राजस्व संबंधी कार्यों, लंबित मामलों एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों से आम नागरिकों से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व वसूली, भूमि संबंधी मामलों एवं अन्य अंचल स्तरीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने कार्यालय पहुंचे स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं तथा निष्पादन की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.