फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जर्मनी के सुहल में संपन्न हुई जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा निशानेबाज समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में सम्मानित किया। इस दौरान उनकी कोच अनीता भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने समीर और उनकी कोच को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले, प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं।कोच अनीता ने बताया कि 16 से 26 जून तक जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में समीर गुलिया ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष जूनियर) स्पर्धा में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात पदक झटके डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि किसी भी खि...