प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- संग्रामगढ़। उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह गुरुवार को रामपुर संग्रामगढ़ इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे। ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा किया। उसके बाद मोहम्दपुर खास स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्राम पंचायत खंडवा में तालाब के जीर्णोद्धार के चल रहे काम को देखा। विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ विजय शंकर मणि, एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह, एमडी सरोज, अवीश कुमार, विवेक कौलिक, लाभन सोनकर, सुरेश साहू, दिनेश कुमार, शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.